पानीपत में होली खेलते हुए युवकों में झगड़ा हो गया, झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक को पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी गई, विवाद कि शुरुआत छोटी मोटी कहा सुनी से हुई थी
पत्थर मार मार कर हत्या कर दी
झगड़ा होने के बाद बीच बचाव करने से एक बार झगड़ा शांत हो गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ कई लोगों ने इकठ्ठा हो कर दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। इसी बीच एक गुट ने पास खड़े एक युवक को दूसरे गुट का व्यक्ति समझ कर बुरी तरह से पीट दिया, फिर पत्थर मार मार कर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। आस पास के लोगों ने खून से लथपथ उस व्यक्ति को उठा कर पास के निजी हस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना कि सुचना पुलिस को दे दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर साइबर टीम को बुलाया व मामले कि जांच शुरू कर दी
पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


