• Home
  • Haryana
  • अंतिम संस्कार के दो दिन बाद घर आया मृतक, परिवार पड़ोसी सब हैरान, गुरुग्राम का मामला
Image

अंतिम संस्कार के दो दिन बाद घर आया मृतक, परिवार पड़ोसी सब हैरान, गुरुग्राम का मामला

गुरुग्राम में रहने वाले एक परिवार जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर के शोक बैठक कर रहे थे, वह अपने ही अंतिम संस्कार के दो दिन बाद वापस लौट आया। व्यक्ति को देख सभी हैरान हो गए

दरअसल 47 साल के लेबर कांट्रेक्टर पूजन प्रसाद अगस्त के आख़िरी सप्ताह में लापता हो गए थे, जिसके कुछ दिन बाद ही उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इसी दौरान पुलिस को पास के एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति का शव मिला, जिसके बाद पूजन प्रसाद के परिवार वालो को सूचना दी गई, तो उन्होंने मृतक के शरीर पर चोट के निशान व कपड़े की पहचान कर उसे पूजन प्रसाद का शव मान लिया और शव का अंतिम संस्कार रामबाग स्थित श्मशान घाट पर कर दिया और अस्थियां विसर्जित करने की तैयारी कर ली।

लेकिन बुधवार को पूजन के साले ने उसे खांडसा के लेबर चौंक पर देखा और घर ले आया, पिता को जीवित पा कर पूजन का बेटा व पत्नी फफक कर रो पड़े, पड़ोसी भी उसे देख कर हैरान रह गए क्योंकि वे सब उसके अंतिमसंस्कार में शामिल हुए थे।

बाद में जब पूजन प्रसाद से पूछा कि वह कहाँ था तो उसने बताया कि वह शराब के नशे में कई दिनों तक अलग अलग जगहों पर भटक रहा था उसे नशे में घर लौटने की सुध भी नहीं थी, लेकिन इस घटना के बाद पुलिस के सामने एक और बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया वह शव किसका था। अब पुलिस उस अज्ञात शव की पहचान करने में जुटी है पुलिस ने उस शव का पोस्टमार्टम व डीएनए सैंपल पहले ही ले लिया था जिसके आधार पर शव की शिनाख्त होगी, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Releated Posts

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या, अनाज मंडी में मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जब डीएएन आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह

गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल की…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार…

ByByShiv Kumar Feb 5, 2026

52 एकड़ पंचायत भूमि मामला: आंधली की सरपंच परमजीत कौर बर्खास्त, छह साल की चुनावी पाबंदी

कैथल जिले के सीवन ब्लॉक अंतर्गत गांव आंधली की महिला सरपंच परमजीत कौर के खिलाफ हरियाणा पंचायती राज…

ByByShiv Kumar Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top