Trending News
Home » Blog » अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच सिद्दीकी से यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कामकाज, वित्तीय लेन-देन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि निजी विश्वविद्यालय के संचालन में कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों में यूजीसी की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने दो केस दर्ज किए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले आतंकी गतिविधियों के मामलों में अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद संस्थान जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया था। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत जवाद अहमद सिद्दीकी समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

ईडी इस मामले में अब तक करीब 54 एकड़ जमीन और उस पर बनी लगभग 139.97 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है।

यूजीसी की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद यूजीसी की ओर से दो एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। इन्हीं मामलों में दिल्ली पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है। वहीं, जवाद अहमद सिद्दीकी और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर 31 जनवरी को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई थी, जहां ग्रुप की 54 एकड़ जमीन कुर्क करने के आदेश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *