• Home
  • Haryana
  • आज से शुरू हुआ वार्षिक फास्टैग, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, मोबाइल अप्लीकेशन से भी किया जा सकता है Activate
Image

आज से शुरू हुआ वार्षिक फास्टैग, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, मोबाइल अप्लीकेशन से भी किया जा सकता है Activate

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा फास्टैग को ले कर की गई घोषणा 15 अगस्त से लागू कर के देश के निजी वाहन चालकों को बड़ी सौग़ात दी है। 15 अगस्त से नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने आधिकारिक रूप से इसे लागू कर दिया है, इस सेवा के तहत फास्टैग का यह पास केवल निजी वाहन चालकों के लिए देश के लगभग 1150 टोल प्लाजा पर मान्य होगा, जिसके नेशनल एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं

इस पास को ‘ राजमार्गयात्रा’ मोबाइल एप्लीकेशन या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। इस सुविधा को पाने के लिए पहले दिन ही लोगों का अच्छा ख़ासा रुझान रहा, क्योंकि पहले दिन ही लगभग डेढ़ लाख लोगों ने अपने लिए पास बुक किए जो एक्टिवेट भी किया जा चुके हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पास NHAI द्वारा केवल निजी कार, जीप और वैन के लिए एक साल की अवधि तक शुरू किया है जिसमे एक साल के दौरान 200 टोल क्रॉस किए जा सकेंगे। यह पास कमर्शियल वाहनों के लिए मान्य नहीं है

ऐसे होता है रजिस्ट्रेशन

अपने मोबाइल में ‘ राजमार्गयात्रा’ एप्लीकेशन डाउनलोड करें और Annual Toll Pass टैब पर क्लिक करें, जिसके बाद Activate बटन पर क्लिक करें और फिर Get Started पर जाए। यहाँ पर अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करें, ओटीपी डालें और पेमेंट गेटवे के ज़रिए 3000 रुपये का भुगतान करें, जिसके दो घंटे के भीतर ही आपका पास ऐक्टिव हो जाएगा

फास्टैग एक्टिवेट करने से पहले आपको यह सुनिश्चित जरूर कर लें कि आपका फास्टैग आपके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लिंक हो ना की वाहन के चेसिस नंबर के साथ, नहीं तो फास्टैग एक्टिवेट नहीं होगा

Releated Posts

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या, अनाज मंडी में मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जब डीएएन आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह

गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल की…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार…

ByByShiv Kumar Feb 5, 2026

52 एकड़ पंचायत भूमि मामला: आंधली की सरपंच परमजीत कौर बर्खास्त, छह साल की चुनावी पाबंदी

कैथल जिले के सीवन ब्लॉक अंतर्गत गांव आंधली की महिला सरपंच परमजीत कौर के खिलाफ हरियाणा पंचायती राज…

ByByShiv Kumar Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top