Trending News
Home » Blog » करनाल धान घोटाला: खरीद–भंडारण में करोड़ों की गड़बड़ी, 5 सरकारी अफसर गिरफ्तार

करनाल धान घोटाला: खरीद–भंडारण में करोड़ों की गड़बड़ी, 5 सरकारी अफसर गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल जिले में धान की खरीद और भंडारण से जुड़े बड़े आर्थिक घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 सरकारी अधिकारियों को हिरासत में लिया है। देर रात हुई इन गिरफ्तारियों से मंडी और संबंधित विभागों में अफरा-तफरी का माहौल है।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में इंद्री स्थित हरियाणा वेयरहाउसिंग के तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार, इंद्री फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, तरावड़ी से फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, असंध में हैफेड मैनेजर प्रमोद कुमार और निसिंग में हैफेड मैनेजर दर्शन सिंह के नाम शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसआईटी जांच में सामने आया कि इन अधिकारियों ने अपने पद और जिम्मेदारियों का गलत इस्तेमाल करते हुए आपसी सांठगांठ से धान खरीद व भंडारण में भारी अनियमितताएं कीं। दस्तावेजी रिकॉर्ड, तकनीकी विश्लेषण और अन्य सबूतों के आधार पर इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई।

फिलहाल पुलिस इस घोटाले से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। एएसपी कांची सिंघल ने जानकारी दी कि शनिवार को इस मामले का औपचारिक खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *