Trending News
Home » Blog » कोख का सौदा: साढ़े तीन साल में 40 से ज्यादा शिशुओं की तस्करी, 9 आरोपी दबोचे गए…अभी और खुलेंगे राज

कोख का सौदा: साढ़े तीन साल में 40 से ज्यादा शिशुओं की तस्करी, 9 आरोपी दबोचे गए…अभी और खुलेंगे राज

बहादुरगढ़ में नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पिछले करीब साढ़े तीन साल से सक्रिय था और अब तक 40 से अधिक नवजात बच्चों को बेच चुका है। अधिकारियों का मानना है कि यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है।

पुलिस की टीमें अलग-अलग राज्यों में बेचे गए बच्चों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चों को 2 से 3 लाख रुपये में खरीदा जाता था और 8 से 9 लाख रुपये तक में बेचा जाता था।

इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुरुआती कार्रवाई में तीन लोगों को पकड़ा गया था, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल थे। पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।  शुरूआत में गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा गया था। जिनमें एक महिला बेअंत कौर है, जो पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली है। जबकि दो पुरुष सदस्यों में सलीम अहमद और आकिल मलिक हैं, जो गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने और अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *