Trending News
Home » Blog » क्या लोगों को कोविड वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट से अचानक हार्ट अटैक आ रहे हैं ? इसकी सच्चाई ICMR-AIIMS की स्टडी में सामने आया है

क्या लोगों को कोविड वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट से अचानक हार्ट अटैक आ रहे हैं ? इसकी सच्चाई ICMR-AIIMS की स्टडी में सामने आया है

इस ताजा स्टडी में सामने आया है कि कोविड वैक्सीन और हार्ट अटैक से मौत होने के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है और उन लोगों की चिंताओं को ख़ारिज करता है जो यह मानते हैं कि कोविड वैक्सीन के बाद हार्ट अटैक और अन्य गंभीर समस्याएं बढ़ी है

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मौतों के पीछे पहले से मौजूद स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं जैसे ह्रदय संबंधी रोग, शुगर, बीपी व ख़राब जीवन शैली आदि कारण हो सकते हैं

इस स्टडी में 18 से 45 साल की आयु के लोगों पर विशेष ध्यान दिया गया व पाया गया कि कोविड वैक्सीन इसका कारण नहीं है यह रिसर्च मई 2023 से अगस्त 2023 के बीच देश के 47 बड़े अस्पतालों में हुई

स्टडी में ऐसे लोगों को शामिल किया गया जो पहले से स्वस्थ दिखते थे लेकिन साल 2021 से 2023 के बीच उनकी अचानक मौत हो गई थी इसमें से किसी भी केस में कोविड वैक्सीन को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *