• Home
  • Haryana
  • खाँसी की दाव पीने से 5 साल के बच्चे की मौत, कई लोगों की हालत बिगड़ी, सरकार ने कफ सिरप पर लगाई रोक
Image

खाँसी की दाव पीने से 5 साल के बच्चे की मौत, कई लोगों की हालत बिगड़ी, सरकार ने कफ सिरप पर लगाई रोक

राजस्थान में वितरित की जा रही खांसी की दवाई के गंभीर परिणाम सामने आए हैं सीकर जिले के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की यह खांसी की दवा पीने से मौत हो गई जबकि अन्य बहुत से लोगों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है खास बात यह है कि यह दवा सरकारी निशुल्क दवा योजना के तहत वितरित की जा रही थी। सरकार ने दवा का वितरण करने पर तुरंत रोक लगा दी है दवा के सैम्पल ले कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं

सीकर जिले के खोरी ब्राह्माण गांव के रहने वाले मुकेश शर्मा ने अपने 5 वर्षीय बेटे नितियांश को खांसी होने के चलते दवाई के लिए रविवार को चिराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा दिलाई, दवा पीने के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी लेकिन सोमवार को सुबह जब उसे हस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

साथ ही भरत पुर से भी एक मामला सामने आया जिसमे भरतपुर के बयाना क्षेत्र से 3 साल के बच्चे की तबियत बिगड़ने की बात सामने आई बताया जा रहा है सिरप पीने के बाद बच्चे की धड़कन असामान्य रूप से बढ़ने लगी और वह बेहोश हो गया

ऐसी बातें सामने आने के बाद सरकार ने दवा वितरण पर तुरंत रोक लगा दी है और दवा के सैंपल ले कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने जांच और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं

सरकारी हस्पतालों में वितरित की जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं लोगों के मन मे यह भय है कि बच्चों को इस तरह से दवा दिलवाना सही भी है या नही, सरकार ने भले ही जांच और कार्यवाही का आश्वाशन दिया हो लेकिन यह मुद्दा अब लोगों व स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है

Releated Posts

करनाल धान घोटाला: खरीद–भंडारण में करोड़ों की गड़बड़ी, 5 सरकारी अफसर गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल जिले में धान की खरीद और भंडारण से जुड़े बड़े आर्थिक घोटाले का पर्दाफाश होने…

ByByShiv Kumar Feb 7, 2026

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या, अनाज मंडी में मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जब डीएएन आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह

गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल की…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार…

ByByShiv Kumar Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top