Trending News
Home » Blog » खानपुर कलां में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, महिला मेडिकल कॉलेज के 2 MD डॉक्टरों की मौत

खानपुर कलां में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, महिला मेडिकल कॉलेज के 2 MD डॉक्टरों की मौत

खानपुर कलां–कासंडी रोड पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा डॉक्टरों की जान चली गई। दोनों डॉक्टर जिस बाइक पर सवार थे, वह अचानक नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे उतर गई और सीधे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पैथोलॉजी विभाग में एम.डी. कर रहे थे

मृतक डॉक्टर बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में एम.डी. की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें डॉ. अरविंद तमिलनाडु के रहने वाले थे और पैथोलॉजी विभाग में एम.डी. कर रहे थे, जबकि डॉ. नीलोत्पल त्रिपुरा के निवासी थे और बायो-केमिस्ट्री विषय में एम.डी. कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों डॉक्टर बुधवार रात बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। कॉलेज से निकलकर जब वे खानपुर कलां–कासंडी मार्ग पर पहुंचे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसा बेहद गंभीर था, जिससे दोनों डॉक्टरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *