दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष का असर अब भारत समेत कई देशों की ऊर्जा सप्लाई पर साफ दिखने लगा है। कच्चे तेल और LPG की आपूर्ति प्रभावित होने से देश में गैस संकट गहराने लगा है। हालात ऐसे हैं कि शहरों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी करीब 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन तक लेट हो रही है।
इसी बीच सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg गैस सिलेंडर
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर के नियम आसान कर दिए हैं। अब इसे खरीदने के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं होगा। ग्राहक सिर्फ एक वैध फोटो-ID दिखाकर किसी भी अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर से यह सिलेंडर तुरंत ले सकते हैं।
यह सुविधा खासतौर पर प्रवासी मजदूरों, स्टूडेंट्स और किराए पर रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिनके पास स्थायी पता नहीं होता।
किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
- दूसरे शहरों में रहने वाले स्टूडेंट्स
- बैचलर्स
- प्रवासी मजदूर
- आम लोग भी इसे बैकअप सिलेंडर के रूप में रख सकते हैं
किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी
ग्राहक इन में से कोई एक ID दिखा सकते हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर ID
कितनी है कीमत
- 5Kg सिलेंडर (सिलेंडर + गैस + रेगुलेटर): ₹1500 से ₹2200
- रिफिल: ₹500 से ₹650
- एक सिलेंडर आमतौर पर 8–10 दिन तक चल सकता है
बिक्री के आंकड़े
सरकारी डेटा के मुताबिक 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। सिर्फ 4 अप्रैल को ही लगभग 90,000 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई पर्याप्त है और करीब 95% बुकिंग ऑनलाइन हो रही है।
कैसे खरीदें छोटा सिलेंडर
- नजदीकी गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप या बड़ी किराना दुकान पर जाएं
- अपनी ID की कॉपी दें
- सिक्योरिटी, रेगुलेटर और गैस का भुगतान करें (कैश/UPI)
- फॉर्म भरते ही सिलेंडर तुरंत मिल जाएगा
- गैस खत्म होने पर आसानी से रिफिल कराया जा सकता है
कालाबाजारी पर सख्ती
सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं:
- 50,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त
- 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स को नोटिस
- 36 गैस एजेंसियां सस्पेंड
सरकार का यह फैसला जहां एक तरफ लोगों को तुरंत राहत देने वाला है, वहीं बाजार में पारदर्शिता और सप्लाई को संतुलित रखने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।


