• Home
  • Delhi
  • दिल्ली में छात्र की ट्रेन के आगे कूदकर मौत, सुसाइड नोट में स्कूल टीचर्स को ठहराया जिम्मेदार
Image

दिल्ली में छात्र की ट्रेन के आगे कूदकर मौत, सुसाइड नोट में स्कूल टीचर्स को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार को 10वीं कक्षा का एक 16 वर्षीय छात्र राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, मृतक ने अपनी स्कूल बैग में सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से लिखा कि स्कूल के कुछ शिक्षकों की मानसिक प्रताड़ना के कारण वह इतने दबाव में आ गया कि जीवन जीने की इच्छा खो बैठा।

छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उनका बेटा अक्सर घर लौटकर रोते हुए बताता था कि कुछ शिक्षक छोटी-छोटी बातों पर उसे फटकारते, क्लास में बेइज्जत करते और लगातार मानसिक तनाव में रखते थे। उन्होंने कई बार इस मामले में स्कूल प्रशासन से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्र ने परिवार से माफी मांगी और अपनी अंतिम इच्छा व्यक्त की कि उसके अंग दान कर दिए जाएँ। उसने लिखा कि उसकी तरह किसी अन्य बच्चे को भविष्य में इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना न करना पड़े।

छात्र के पिता को अस्पताल में आया फोन

घटना वाले दिन, 18 नवंबर को छात्र के पिता अस्पताल में एक ऑपरेशन के लिए गए हुए थे। सुबह 7:15 बजे छात्र स्कूल के लिए निकला। दोपहर लगभग 2:45 बजे पिता को फोन आया कि उनका बेटा राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से छात्र का बैग और सुसाइड नोट बरामद कर लिया है और परिजनों, सहपाठियों और स्कूल के स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

1 Comments Text
  • wVTiZxbglALDqiFGHAYvb says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    lzxfjMonHaONodCh
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top