Trending News
Home » Blog » न्यू फ़्रेंड हॉकी क्लब ने 22 गर्ल्स हॉकी खिलाड़ियों को बांटी हॉकी किट व ड्रेस।

न्यू फ़्रेंड हॉकी क्लब ने 22 गर्ल्स हॉकी खिलाड़ियों को बांटी हॉकी किट व ड्रेस।

सफीदों,
न्यू फ्रेंड्स हॉकी क्लब के तत्वावधान में नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंडर 14 गर्ल्स हॉकी खिलाड़ियों को ड्रेस व खेल किट वितरित की गई, इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम कुमार बंसल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान अजमेर सिंह विर्क ने की। न्यू फ्रेंड्स हॉकी क्लब की और से खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बाईस गर्ल्स हॉकी प्लेयर को हॉकी किट व ड्रेस वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रेम कुमार बंसल ने अपने संबोधन में बताया कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है जो मनुष्य के मानसिक, शारीरिक व सामाजिक विकास के लिए बहुत जरूरी है, उन्होंने कहा कि न्यू फ़्रेंड हॉकी क्लब द्वारा, हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है वो अति सरहानीय है।

इस अवसर पर मा. शिव कुमार, कोच बलिंद्र सिंह व कोच अनिल कुमार, रविंद्र धीमान, सतबीर सैनी, परगट सिंह, कर्मबीर आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *