Trending News
Home » Blog » पानीपत में ट्रांसफॉर्मर फटने से अफरा-तफरी, एक परिवार के 11 लोग झुलसे, 4 लोग मलबे में दबे

पानीपत में ट्रांसफॉर्मर फटने से अफरा-तफरी, एक परिवार के 11 लोग झुलसे, 4 लोग मलबे में दबे

हरियाणा के पानीपत जिले में ट्रांसफॉर्मर फटने से बड़ा हादसा हो गया। मतलौड़ा इलाके में हुए इस धमाके में एक ही परिवार के 11 सदस्य झुलस गए। विस्फोट इतना तेज था कि पास स्थित हैचरी की दीवार गिर गई, जिसके नीचे सो रहे चार लोग दब गए।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को मतलौड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सात घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पानीपत रेफर कर दिया। इनमें एक महिला और एक बच्चे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खामी के चलते विस्फोट हुआ। धमाके के बाद आग और तेज कंपन से दीवार ढह गई, जिससे घर का काफी सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *