Trending News
Home » Blog » पानीपत NH-44 पर राख का टैंकर बना ‘आग का गोला’ ड्राइवर की जांबाजी से टला बड़ा हादसा

पानीपत NH-44 पर राख का टैंकर बना ‘आग का गोला’ ड्राइवर की जांबाजी से टला बड़ा हादसा

हरियाणा के पानीपत में नेशनल हाईवे-44 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खाली टैंकर अचानक आग की लपटों में घिर गया। घटना पानीपत टोल प्लाजा के नज़दीक हुई, जहां कुछ ही मिनटों में हालात तनावपूर्ण हो गए। राहत की बात यह रही कि चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक टैंकर चरखी दादरी से राख खाली कर वापस पंजाब के राजपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन टोल प्लाजा के पास पहुंचा, ड्राइवर ने स्पीड कम करने के लिए ब्रेक लगाए। माना जा रहा है कि ब्रेक लगाते समय टायरों में अधिक घर्षण हुआ, जिससे चिंगारी निकली और देखते ही देखते टैंकर में आग भड़क उठी।

आग लगते ही टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। यदि टैंकर टोल की लाइन में ही खड़ा रहता तो आसपास खड़े वाहन और टोल बूथ भी इसकी चपेट में आ सकते थे। लेकिन चालक ने हिम्मत दिखाते हुए जलते वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया, जिससे संभावित बड़ा नुकसान टल गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से टैंकर पूरी तरह जलने से बच गया। चालक की सूझबूझ की स्थानीय लोग और अधिकारी सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *