• Home
  • Haryana
  • बाबा राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, 400 शिष्यों को नपुंसक बनाने का मामला: CBI ने दर्ज कराई गवाही, एक गवाह की मौत, तीन अन्य को समान जारी
Image

बाबा राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, 400 शिष्यों को नपुंसक बनाने का मामला: CBI ने दर्ज कराई गवाही, एक गवाह की मौत, तीन अन्य को समान जारी


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर 400 अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले में एक बार फिर अदालत में सुनवाई हुई। शुक्रवार को पंचकूला स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट में इस केस की कार्यवाही हुई। सीबीआई ने अदालत में गवाह भादर सिंह की गवाही दर्ज करवाई। वहीं दूसरे गवाह गोपी किशन की मौत की रिपोर्ट भी कोर्ट में दी गई, जिसमें बताया गया कि उनका निधन 27 जून 2019 को हो चुका है।

राम रहीम इस सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा। कोर्ट ने अगली तारीख 30 अक्टूबर तय की है और उस दिन तीन नए गवाहों को बुलाने के आदेश दिए हैं। इस केस का एक मुख्य गवाह इस समय अमेरिका में रह रहा है, और उसकी गवाही भी वीडियो लिंक के जरिए कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

सीबीआई की ओर से सीनियर पीपी जसविंदर कुमार भट्टी, एपीपी सोनम और डिप्टी एसपी राकेश मौर्या कोर्ट में मौजूद रहे। वहीं राम रहीम की तरफ से वकील अमर डी. कमरा और जितेंद्र खुराना ने हिस्सा लिया।

इस मामले में दो डॉक्टर — एम. पी. सिंह और पंकज गर्ग — भी आरोपी हैं, जो इस समय जमानत पर बाहर हैं और शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए।

यह केस साल 2015 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने दर्ज किया था। आरोप है कि राम रहीम के कहने पर कई अनुयायियों का ऑपरेशन कर उन्हें नपुंसक बनाया गया, ताकि वे धर्म के नाम पर पूरी तरह डेरामुखी के आदेशों का पालन करें। यह आरोप सबसे पहले डेरा के ही पूर्व अनुयायी हंसराज चौहान ने हाई कोर्ट में याचिका देकर लगाए थे।

अब देखना होगा कि अगली सुनवाई में केस किस दिशा में जाता है।

Releated Posts

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या, अनाज मंडी में मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जब डीएएन आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह

गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल की…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार…

ByByShiv Kumar Feb 5, 2026

52 एकड़ पंचायत भूमि मामला: आंधली की सरपंच परमजीत कौर बर्खास्त, छह साल की चुनावी पाबंदी

कैथल जिले के सीवन ब्लॉक अंतर्गत गांव आंधली की महिला सरपंच परमजीत कौर के खिलाफ हरियाणा पंचायती राज…

ByByShiv Kumar Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top