Trending News
Home » Blog » सिक्किम लैंडस्लाइड में लापता हरियाणा के सूबेदार धर्मवीर सिंह को सेना ने दी सम्मानपूर्वक विदाई
सूबेदार धर्मवीर सिंह

सिक्किम लैंडस्लाइड में लापता हरियाणा के सूबेदार धर्मवीर सिंह को सेना ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

हरियाणा के मुलाना क्षेत्र के गांव साबापुर के रहने वाले भारतीय सेना के सूबेदार धर्मवीर सिंह, जो सिक्किम में लैंडस्लाइड के दौरान लापता हो गए थे, अब देश के लिए बलिदानी घोषित किए गए हैं। शुक्रवार सुबह उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सेना के जवानों ने अपने साथी को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

1 जून 2025 को सिक्किम मे भूस्खलन मे लापता हो गए थे

जानकारी के अनुसार 1 जून 2025 को सिक्किम के लाचेन इलाके में भारी भूस्खलन हुआ था। उसी दौरान सूबेदार धर्मवीर सिंह लापता हो गए थे। हादसे के बाद भारतीय सेना ने उन्हें खोजने के लिए लंबे समय तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

26 साल तक उन्होंने मातृभूमि की सेवा की

मुलाना के गांव साबा पुर निवासी सूबेदार धर्मवीर सिंह ने वर्ष 1999 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा की शुरुआत की थी। करीब 26 साल तक उन्होंने पूरी निष्ठा और साहस के साथ मातृभूमि की सेवा की। हादसे से लगभग एक साल पहले ही उनकी तैनाती सिक्किम में हुई थी।

परिवार में उनकी पत्नी अनीता, माता जावंत्री देवी, 22 वर्षीय बेटी सोनम और 19 वर्षीय बेटा विवेक हैं, जो फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता श्योराम का वर्ष 2021 में निधन हो चुका है।

जब सेना ने अपने इस वीर सपूत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी, तो पूरे गांव में शोक के साथ-साथ गर्व का माहौल भी दिखाई दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहे और सबने नम आंखों से अपने गांव के वीर जवान को विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *