Trending News
Home » Blog » सिरफिरे आशिक का कारनामा- गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए भेज दी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की ईमेल, गिरफ्तार

सिरफिरे आशिक का कारनामा- गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए भेज दी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की ईमेल, गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी नाराज़ प्रेमिका को मनाने के लिए एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी वजह से उसे जेल की हवा खानी पड़ी। आरोपी ने एक कॉर्पोरेट बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेज दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की पहचान अनिकेत पाल (29) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उसने लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की है और फिलहाल गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कानूनी मामलों को संभाल रहा था।

गर्लफ्रेंड के साथ कुछ समय से चल रही थी अनबन

एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि आरोपी की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ समय से अनबन चल रही थी। उसकी प्रेमिका सेक्टर-43 स्थित डीएलएफ होराइजन सेंटर की एक कंपनी में इंटरव्यू देने वाली थी। युवक नहीं चाहता था कि वह इंटरव्यू दे पाए।

इसी उद्देश्य से उसने डीएलएफ होराइजन सेंटर की आधिकारिक ईमेल आईडी तलाश कर बिल्डिंग में बम होने की झूठी सूचना भेज दी। उसका मकसद वहां अफरा-तफरी का माहौल बनाना था, ताकि इंटरव्यू रद्द हो जाए और उसकी प्रेमिका उससे मदद लेने को मजबूर हो जाए। आरोपी को उम्मीद थी कि वह इस मौके का फायदा उठाकर अपने रिश्ते की दरार को भर सकेगा।

हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला जल्द ही सुलझा लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे अपने इस गैरकानूनी कृत्य की कीमत कानूनी कार्रवाई के रूप में चुकानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *