• Home
  • Haryana
  • हरियाणा में नये जिलों के बनने की प्रक्रिया पर लगा ब्रेक
Image

हरियाणा में नये जिलों के बनने की प्रक्रिया पर लगा ब्रेक

हरियाणा में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने तक अब नए जिले, मंडल, उपमंडल, तहसील या उपतहसील बनाए जाने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। पहले रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त और अब चुनाव आयोग ने भी प्रदेश में प्रशासनिक सीमाओं में किसी भी प्रकार के बदलाव पर रोक लगा दी है।

प्रदेश में परिसीमन प्रस्तावित है और उसके बाद ही प्रशासनिक ढांचे में संशोधन संभव होगा। हालांकि, यदि राज्य सरकार किसी नए जिले के गठन को लेकर गंभीर होती है तो कैबिनेट सब-कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। इसी कमेटी के पास प्रदेश में नए जिले बनाए जाने से संबंधित कुल 11 प्रस्ताव पहुंचे थे।

इन प्रस्तावों में से हांसी, सफीदों, असंध, डबवाली, मानेसर और गोहाना को प्राथमिक सूची (शॉर्टलिस्ट) में शामिल किया गया था। अंततः सभी मानकों पर खरा उतरने वाला केवल हांसी रहा, जिसे हाल ही में हरियाणा का 23वां जिला घोषित किया गया।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों की यह सब-कमेटी 31 दिसंबर को अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी है। राज्य सरकार के पास इसे आगे बढ़ाने का विकल्प मौजूद है, लेकिन इसके लिए चुनाव आयोग की स्वीकृति अनिवार्य होगी। साथ ही, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के एक-एक प्रतिनिधि को कमेटी में शामिल करना भी जरूरी होगा।

गौरतलब है कि हिसार से अलग कर हांसी को नया जिला बनाए जाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। बाकी बचे प्रस्तावों में असंध, गोहाना, मानेसर, डबवाली और सफीदों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों को जिला बनाए जाने के लिए मजबूत दावेदारी पेश की थी। हालांकि, जनसंख्या और अन्य तय मानकों पर ये क्षेत्र पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए, लेकिन काफी करीब जरूर रहे।

भविष्य में यदि हरियाणा में नए जिलों के गठन की प्रक्रिया दोबारा शुरू होती है, तो इन पांच शहरों के नाम सबसे आगे माने जा सकते हैं।

Releated Posts

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या, अनाज मंडी में मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जब डीएएन आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह

गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल की…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार…

ByByShiv Kumar Feb 5, 2026

52 एकड़ पंचायत भूमि मामला: आंधली की सरपंच परमजीत कौर बर्खास्त, छह साल की चुनावी पाबंदी

कैथल जिले के सीवन ब्लॉक अंतर्गत गांव आंधली की महिला सरपंच परमजीत कौर के खिलाफ हरियाणा पंचायती राज…

ByByShiv Kumar Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • slotomania1 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Slotomania1, ô mania boa de caça-níqueis! Variedade gigante de jogos, gráficos show e bônus que dão um gás na jogatina. Viciante, confesso! Espia só: slotomania1
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top