खाटू श्याम धाम जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने हिसार और जयपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष रेल सेवा चार फेरे लगाएगी। रेलवे अधिकारियों की जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04721 हिसार से 25 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन सुबह 5:50 बजे हिसार से रवाना होकर दोपहर करीब 1:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04722 जयपुर से दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:25 बजे हिसार पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रैन इन रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद-मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद और ढेहर का बालाजी सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस सेवा से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।


