Trending News
Home » Blog » 1 अप्रैल 2026 से हाईवे टोल पर कैश खत्म! सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान

1 अप्रैल 2026 से हाईवे टोल पर कैश खत्म! सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान

अगर आप राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते हैं तो यह अपडेट आपके लिए अहम है। केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से देशभर के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद करने की योजना बना रही है। इस दिशा में National Highways Authority of India (NHAI) टोल सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल मोड में बदलने की तैयारी कर रहा है।

सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान

योजना के अनुसार तय तारीख के बाद नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन स्वीकार नहीं किया जाएगा। टोल शुल्क का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों—जैसे FASTag या UPI—के जरिए ही किया जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि नकद भुगतान के कारण अक्सर टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर पीक आवर्स में पैसे लेने-देने और खुले पैसे को लेकर देरी होती है, जिससे लंबी कतारें लग जाती हैं। डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों की आवाजाही तेज होगी और विवाद की संभावना भी कम होगी।

सरकार का मानना है कि यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *