• Home
  • Haryana
  • गुजरात में पुलिस इंस्पेक्टर की तड़प-तड़प कर मौत, पालतू कुत्ते का नाखून लगने से हुआ था रेबीज़
Image

गुजरात में पुलिस इंस्पेक्टर की तड़प-तड़प कर मौत, पालतू कुत्ते का नाखून लगने से हुआ था रेबीज़

गुजरात के अहमदाबाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर की रेबीज़ से मौत हो गई, चौकने वाली बात यह है कि उनको रेबीज़ पालतू कुत्ते के नाखून से लगी मामूली खरौंच से हुआ, जिसको उन्होंने शुरू में नज़रअंदाज़ कर दिया लेकिन कुछ ही दिन में उन्हें तेज बुखार व रेबीज़ के अन्य लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, डॉक्टर्स ने उनकी रेबिज़ से मौत की पुष्टि की है इस खबर के आने से डॉग लवर्स की चिंताएं बढ़ गई हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर वीएस मंजरिया पुलिस कंट्रोल रूम में बतौर एडमिन तैनात थे, पुलिस इंस्पेक्टर को उन्ही के पालतू कुत्ते के नाखून की खरोंच से हल्की चोट लग गई, लेकिन उन्होंने यह सोचा कि मामूली खरोंच है ठीक हो जाएगी। उन्होंने थोड़ा बहुत इलाज करवाया और उसे नज़रअंदाज़ कर दिया लेकिन यही लापरवाही उनपर भारी पड़ गई

वीएस मंजरिया की मौत की ख़बर सुनकर हर कोई हैरान है सब उनकी इस तरह से हुई मौत से स्तब्ध हैं और पालतू कुत्ते से भी रेबीज़ होने की चर्चा हर तरफ़ हो रही है ख़ास तौर पर डॉग प्रेमियों के लिए यह चिंता का विषय है

Releated Posts

करनाल धान घोटाला: खरीद–भंडारण में करोड़ों की गड़बड़ी, 5 सरकारी अफसर गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल जिले में धान की खरीद और भंडारण से जुड़े बड़े आर्थिक घोटाले का पर्दाफाश होने…

ByByShiv Kumar Feb 7, 2026

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या, अनाज मंडी में मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जब डीएएन आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह

गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल की…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार…

ByByShiv Kumar Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top