• Home
  • Haryana
  • चाय पीती रही नर्सिंग ऑफिसर, ग्रुप-डी कर्मी से करवा दी डिलीवरी, महिला की मौत, हरियाणा के अंबाला में सरकारी अस्पताल की घटना
Image

चाय पीती रही नर्सिंग ऑफिसर, ग्रुप-डी कर्मी से करवा दी डिलीवरी, महिला की मौत, हरियाणा के अंबाला में सरकारी अस्पताल की घटना

अंबाला कैंट के सरकारी अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही के चलते एक महिला की मौत हो गई, मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 20 सितंबर को वे मोहाली निवासी उषा रानी को प्रसव पीड़ा होने के चलते अंबाला कैंट स्थित सरकारी अस्पताल ले कर आए, लेकिन लंबे इंतज़ार के बाद भी वहां कोई डॉक्टर मौजूद नही था, इसी बीच महिला की तबीयत और बिगड़ने पर वहां मौजूद चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने ही उसकी डिलीवरी करवा दी

परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के बाद तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई जिसके बाद लगभग आधे घंटे तक कोई नर्सिंग ऑफिसर मौके पर नहीं आया, जिसके बाद अन्य स्टाफ को बुलाया गया, लेकिन महिला की स्थिति और बिगड़ गई थी

मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि हस्पताल के स्टाफ ने बहाना बनाते हुए उषा को निजी अस्पताल में रेफेर कर दिया, जहाँ 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई, गुरुवार को परिजनों ने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री अनिल विज को की, जिसके बाद अनिल विज ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं

Releated Posts

करनाल धान घोटाला: खरीद–भंडारण में करोड़ों की गड़बड़ी, 5 सरकारी अफसर गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल जिले में धान की खरीद और भंडारण से जुड़े बड़े आर्थिक घोटाले का पर्दाफाश होने…

ByByShiv Kumar Feb 7, 2026

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या, अनाज मंडी में मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जब डीएएन आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह

गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल की…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार…

ByByShiv Kumar Feb 5, 2026
1 Comments Text
  • xpgamesbet says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Honestly, Xpgamesbet surprised me. Usually skeptical of these things, but they have got me hooked. Cool games, easy to use too: xpgamesbet
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top