• Home
  • Haryana
  • दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पुलिस कर रही थी चेकिंग, मिला 1 करोड़ रुपये कैश, पुलिस ने किया जब्त।
Image

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पुलिस कर रही थी चेकिंग, मिला 1 करोड़ रुपये कैश, पुलिस ने किया जब्त।

रोहतक में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में जलेबी चौक फ्लाईओवर के नीचे थाना प्रभारी राकेश सैनी की टीम ने वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान झज्जर की और से आती एक कार को रोका गया।

जांच के दौरान कार में मौजूद चार युवकों से पूछताछ की गई। कार की तलाशी लेने पर पीछे बैठे दो युवकों के बैग से 100, 200 और 500 रुपये के नोटों की बड़ी संख्या मिली। गिनती करने पर रकम लगभग 1 करोड़ रुपये पाई गई।

पुलिस टीम ने धनराशि को कब्जे में लेकर कोर्ट के निर्देश के अनुसार रकम ट्रेजरी में जमा करवा दी है। साथ ही, पैसों के स्रोत की जांच के लिए आयकर विभाग को भी जानकारी भेज दी गई है।

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली में हुई घटना को देखते हुए जिले में अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। शहर के प्रमुख स्थानों और प्रवेश मार्गों पर नाकेबंदी की गई है, इसके अलावा होटलों, सरायों और अन्य ठहरने के स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

Releated Posts

रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या, अनाज मंडी में मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जब डीएएन आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेम की लत बनी वजह

गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल की…

ByByShiv Kumar Feb 6, 2026

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा

फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार…

ByByShiv Kumar Feb 5, 2026

52 एकड़ पंचायत भूमि मामला: आंधली की सरपंच परमजीत कौर बर्खास्त, छह साल की चुनावी पाबंदी

कैथल जिले के सीवन ब्लॉक अंतर्गत गांव आंधली की महिला सरपंच परमजीत कौर के खिलाफ हरियाणा पंचायती राज…

ByByShiv Kumar Feb 4, 2026
1 Comments Text
  • plataformaa188 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Okay, plataformaa188 — I’m liking what I’m seeing. Clean interface and good options. I think this one’s gonna be in my rotation now. See what the hype is about: plataformaa188
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top