Trending News
Home » Blog » हरियाणा में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, 28-29 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, 28-29 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

IMD का पूर्वानुमान: कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के आसार, उमस से मिलेगी राहत

हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। वहीं, 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

आज इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में कहीं-कहीं अच्छी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही, प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

यह खबर भी देखें – CRSU जींद में कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम

उमस से परेशान लोगों को मिलेगी राहत

पिछले दो से तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होने और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब मौसम बदलने के साथ शाम से राहत मिलने की संभावना है। लगातार बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

28-29 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

आज इन 9 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात (नूंह), पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसलिए इन क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *