जींद। विदेश भेजने का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में सफीदों सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफीदों के एक स्कूल मे हुई थी जान पहचान
पुलिस को दी शिकायत में लवप्रीत कौर, निवासी निमनाबाद, तहसील सफीदों, जिला जींद ने बताया कि आरोपी प्रभजोत सिंह पुत्र साधु सिंह, निवासी लिपस, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) से उनकी बेटी की पहचान वर्ष 2018 में सफीदों के एक स्कूल मे पढ़ाई के दौरान हुई थी। वर्ष 2025 में आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोबारा संपर्क किया और खुद को कई बच्चों को विदेश भेजने वाला बताकर भरोसा जीत लिया।
ये खबर भी पढ़ें – गुरुग्राम मे बनाए जा रहे फर्जी Domicile
अलग अलग तारीखों मे किए 25 लाख रुपए ट्रांसफर
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उनकी बेटी को विदेश भेजने के लिए दस्तावेज तैयार करवाने शुरू किए और साथ ही इस प्रक्रिया के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि अलग-अलग तारीखों में RTGS, NEFT और UPI के माध्यम से आरोपी और उससे जुड़े खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा कुछ नकद राशि भी आरोपी को देने का आरोप लगाया गया है।
पैसे वापिस मांगने पर जान से मरने की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो विदेश भेजा और न ही रकम वापस की वहीं जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी के परिजनों ने भी धमकाया।
शिकायत के आधार पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(2), 318(4), 351(2) और 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


