Trending News
Home » Blog » हरियाणा मे 100 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइन्ड काबू, महीने मे 4 से 5 प्रतिशत तक रिटर्न का देता था लालच, फिल्म ऐक्टर अरबाज़ खान से कारवाई थी प्रमोशन

हरियाणा मे 100 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइन्ड काबू, महीने मे 4 से 5 प्रतिशत तक रिटर्न का देता था लालच, फिल्म ऐक्टर अरबाज़ खान से कारवाई थी प्रमोशन

कुरुक्षेत्र में निवेश के नाम पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेटवर्क से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस गिरोह ने ऊंचे रिटर्न का लालच देकर 100 से ज्यादा लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी की।

महीने में 4-5% रिटर्न का लालच
जांच में सामने आया है कि सोनीपत के सेक्टर-27 निवासी रामनिवास लोगों को इस स्कीम में जोड़ने का काम करता था। निवेशकों को हर महीने 4 से 5 प्रतिशत तक मुनाफा देने का वादा किया जाता था। इस झांसे में आकर रिटायर्ड सैनिक, प्रॉपर्टी डीलर समेत कई लोग फंस गए और अब आर्थिक संकट झेल रहे हैं।

रिटायर्ड फौजी से लाखों की ठगी
सुल्तानपुर निवासी रामेश्वर दास ने बताया कि उसकी पहचान शिव कुमार से थी, जिसने उसे इस निवेश योजना से जोड़ा। बाद में उसकी मुलाकात कंपनी के संचालक गौरव प्रताप से करवाई गई। शुरुआत में कम रकम लगवाई गई और कुछ समय तक रिटर्न भी दिया गया, जिससे भरोसा बन गया। इसके बाद बड़े मुनाफे और सरकारी ठेकों का हवाला देकर धीरे-धीरे उससे करीब 35 लाख रुपये निवेश करवा लिए गए। बाद में कंपनी पैसे लेकर गायब हो गई।

पुलिस की कार्रवाई जारी
इकोनॉमिक सेल के प्रभारी सतीश कुमार के मुताबिक, लाडवा थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। पहले शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर रामनिवास को भी पकड़ लिया गया। उसके पास से कुछ नकदी बरामद हुई है। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *