होली के दिन कस्सी से दोस्त का गला काटने के बाद फरार सुखबीर को जींद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुखबीर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज निरीक्षक अनुप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला थाना पिल्लूखेड़ा क्षेत्र का है, जहां मृतक की पत्नी व शिकायतकर्ता कुसुम ने पुलिस को बताया कि उसका पति बलराम अपने पशु बाड़े में गया था। उसी दौरान सुखबीर पुत्र सुलेमान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। सभी आरोपी शराब के नशे में थे।
बताया गया है कि नशे की हालत में आरोपियों ने मिलकर बलराम पर कस्सी से हमला कर दिया और बेरहमी से उसका गला काटकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले ही आरोपी मंकुश और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आगे की जांच सीआईए स्टाफ जींद को सौंपी गई।
17 अप्रैल 2026 को तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्या आरोपी सुखबीर निवासी मलार को गांव असरफगढ़ से दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 पुलिस की अपील:
जींद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।


