Trending News
Home » Blog » छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान, नाले से डेढ़ साल की बच्ची का शव मिलने के बाद हुआ खुलासा

छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान, नाले से डेढ़ साल की बच्ची का शव मिलने के बाद हुआ खुलासा

फरीदाबाद के पल्ला इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाले से करीब डेढ़ साल की मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ नहीं, बल्कि बच्ची की अपनी मां ही शामिल पाई गई। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में महिला को बच्ची को गोद में लेकर जाते हुए देखा गया, लेकिन कुछ देर बाद जब वह लौटती है, तो उसके साथ बच्ची नहीं होती। इसी शक के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने महिला से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

नाले से डेढ़ साल की बच्ची का शव मिलने के बाद हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच बहने वाले बुढ़िया नाला में बच्ची का शव लोहे के जाल में फंसा मिला था। सबसे पहले दो स्कूली बच्चों ने शव को देखा और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

तफ्तीश में यह भी सामने आया कि बच्ची अपने परिवार की छठी संतान थी और उससे पहले उसकी पांच बहनें हैं। परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *