Trending News
Home » Blog » देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल सफल, जींद से सोनीपत तक दौड़ाया गया।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल सफल, जींद से सोनीपत तक दौड़ाया गया।

मंगलवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जल्द ही यह ट्रेन सोनीपत रूट पर चलती दिखाई दे सकती है। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग की मौजूदगी में ट्रेन को लगभग 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जींद से सोनीपत तक चलाकर परीक्षण किया गया।

इससे एक दिन पहले सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे सीसीआरएस जींद जंक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत हाइड्रोजन प्लांट से की। उन्होंने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी सिस्टम, गैस स्टोरेज और फ्यूलिंग प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी, एडीआरएम डिंपी गर्ग सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।

डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने बताया कि जींद जंक्शन पर अत्याधुनिक तकनीक वाला हाइड्रोजन प्लांट विकसित किया जा रहा है। नई तकनीक होने के कारण शुरुआती स्तर पर कुछ चुनौतियां आती हैं, लेकिन रेलवे की टीम लगातार सुधार और बेहतर संचालन के लिए काम कर रही है। कर्मचारियों को भी इस नई व्यवस्था के अनुसार विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *