Trending News
Home » Blog » रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO की गोली लगने से मौत, घर मे मिल शव

रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO की गोली लगने से मौत, घर मे मिल शव

रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने की आत्महत्या, घर की छत पर बने कमरे में खुद को मारी गोली

रोहतक। लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) ने रोहतक में अपने घर पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान एएसआई प्रदीप पुत्र चंद्र के रूप में हुई है। वह गांव मोखरा का रहने वाला था और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की सुरक्षा में तैनात था।

जानकारी के अनुसार, एएसआई प्रदीप बुधवार शाम को ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर लौट आया था। रात के समय वह मकान की छत पर बने कमरे में अकेला बैठा हुआ था। इसी दौरान उसने अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

छत पर बने कमरे में अकेला था प्रदीप

बताया जा रहा है कि प्रदीप रात को काफी देर तक छत पर बने कमरे में अकेला रहा। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। उसके पास सर्विस रिवॉल्वर होने की बात सामने आई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

थाना प्रभारी जसबीर के अनुसार, गांव मोखरा में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एएसआई प्रदीप किन्हीं निजी या अन्य परेशानियों से गुजर रहा था या इस घटना के पीछे कोई दूसरा कारण था। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

(जनता हलचल | रोहतक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *